व्हाइट ने ली के चोटिल होने की खबरों का खंडन किया
इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में रविवार को खेले गए सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के अंतिम मुकाबले में ली के अलावा कार्यवाहक कप्तान माइकल क्लार्क और सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन को आराम दिया गया था। इस मुकाबले को आस्ट्रेलिया ने 57 से जीता था।
क्लार्क की जगह सातवें एकदिवसीय मुकाबले में कप्तानी की भूमिका व्हाइट ने निभाई थी जबकि वॉटसन की जगह एडम वोग्स को टीम में शामिल किया गया था।
शनिवार को आस्ट्रेलियाई टीम के अभ्यास सत्र के दौरान टेलीविजन फुटेज में ली की कोहुनी को कथित रूप से दिखाया गया था।
वेबसाइट 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया' ने व्हाइट के हवाले से लिखा है, "वह सौ फीसदी फिट हैं। ली चोटिल नहीं है।"
हाल ही में 34 वर्षीय ली ने कोहनी की चोट से उबरकर लगभग 15 महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है।
विश्व कप में आस्ट्रेलिया को पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। आस्ट्रेलिया विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 21 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ करेगा।
इंडो- एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications