खेल वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' के मुताबिक लगभग एक घंटे और 15 मिनट तक चले मुकाबले में विश्व के 10वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सिमोन ने ट्रोइकी को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से पराजित कर दिया। इस वर्ष उनका यह पहला खिताब है।
जीत से उत्साहित सिमोन ने कहा, "यह जीत मेरे लिए बहुत जरूरी थी। कोई भी खिताब जीतना आसान नहीं होता है। यह खिताब जीतकर मैं बहुत खुश हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।