थम गई हैं नडाल और ज़ोकोविच की सांसें
न्यूयॉर्क में भारी बारिश के चलते पहले मैच को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया. हालांकि कुछ घंटों बाद भी बारिश न रुकने के कारण मैच को स्थगित कर दिया गया. अब यह मैच सोमवार को महिला डबल्स मैच खत्म होने के बाद खेला जाएगा. इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान नडाल ने कहा कि उनके लिए एक दिन का इंतज़ार और बढ़ गया है लेकिन इसे लेकर वो तनाव में नहीं हैं.
यह लगातार तीसरा साल है जब बारिश के चलते निर्णायक मैच एक दिन के लिए स्थगित करना पड़ा हो. जानकारों का मानना है कि मैच स्थगित होने का फ़ायदा ज़ोकोविच को मिल सकता है. मैच स्थगित होने के चलते उन्हें जो अतिरिक्त दिन मिला है वह उन्हें पिछले दिनों खेले गए सेमिफ़ाइनल मैच की थकान उतारने का मौका देगा.
अमरीकी टेनिस एसोसिएशन के प्रवक्ता क्रिस विदमाय़र ने इस फ़ैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ''हमें इस बात का डर था कि बारिश नहीं रुकेगी और ऐसे में दोनों खिलाड़ियों और प्रशंसकों को इंतज़ार कराना ठीक नहीं था. '' ज़ोकोविच 2007 में हुए अमरीकी ओपेन के फ़ाइनल में रोजर फ़ेडरर से हार चुके हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
