For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सानिया मिर्जा ने शेयर की अपनी 'सबसे खबूसूरत तस्वीर', जिसने इंटरनेट पर मचा दी सनसनी

नई दिल्ली। भारत की सुपरस्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसको उन्होंने अपनी सबसे खूबसूरत फोटो करार दिया है। इंटरनेट पर धमाल मचा रही इस तस्वीर में सानिया के साथ उन्होंने बेटे इज़हान (Izhaan) नजर आ रहे हैं। अभी कुछ ही महीने के हुए इज़हान को लेकर फिलहाल सोशल मीडिया में ऐसा ही क्रेज है जैसा कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बेटी जीवा (Ziva Dhoni) को लेकर रहा है।

सानिया की 'सबसे खूबसूरत तस्वीर'

इस तस्वीर को शेयर करते हुए सानिया ने इसको क्लिक करने वाले फोटोग्राफर का भी बहुत धन्यवाद दिया है। ब्लैक एंड व्हाइट विंटेज लुक में नजर आ रही इस तस्वीर में दोनों मां-बेटे बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। आपको बता दें कि यह फोटो अविनाश गोवारिकर ने खींची है। गोवारिकर एक फैशन फोटोग्राफर हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद लग रहा है कि इज़हान अब करीना कूपर के बेटे तैमर को टक्कर देने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।

इंटरनेट के नए सितारें हैं इजहान-

इंटरनेट के नए सितारें हैं इजहान-

सानिया पिछले साल 30 अक्टूबर, 2018 को मां बनी थीं। उसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी और इज़हान की फोटो डालती हैं। अब लगभग 6 महीने के हो चुके इज़हान को देखने के लिए फैंस में भी काफी उत्सुकता रहती है। इसलिए जैसी ही ये तस्वीर पोस्ट हुए, उस पर कई लाइक्स और कमेंट्स आने लगे। पोस्ट होने के केवल 20 घंटे के अंदर ही इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर ढाई लाख से ज्यादा और ट्वीटर पर लगभग 38 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।

आजकल टेनिस कोर्ट से दूर हैं सानिया-

गौरतलब है कि सानिया आजकल टेनिस कोर्ट से दूर चल रही हैं। दुनिया की नंबर एक डबल्स टेनिस खिलाड़ी रह चुकी सानिया 2017 अक्टूबर से ही खिलाड़ी के तौर पर दूर हैं। सानिया का कहना है कि वे टोक्यों ओलंपिक में वापसी करेंगी जो 2020 में होगा। सानिया इससे पहले कह चुकी हैं कि वे अपने बच्चे के सामने यह उदाहरण पेश करना चाहेंगी कि गर्भावस्था, मां बनना और माता-पिता होना आपको अपने सपने को पूरा करने से नहीं रोक सकता है।

सोशल मीडिया पर देशभक्ति दिखाने वालों पर सानिया मिर्जा का फूटा गुस्सा, पूछा ये सवाल

जल्द ही वापसी करेंगी सानिया मिर्जा-

जल्द ही वापसी करेंगी सानिया मिर्जा-

आपको बता दें कि सेरेना विलियम्स (Serena Williams) और किम क्लिजटर्स (Kim Clijsters) जैसी दिग्गज टेनिस खिलाड़ी भी मां बनने के बाद टेनिस खेलती रही हैं। सेरेना ने तो साल 2017 का ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) खिताब भी तब अपने नाम किया जब वे कुछ सप्ताह की गर्भावस्था में थीं। उसके बाद उन्होंने मार्च 2018 में WTA टूर के जरिए वापसी भी की थी। सानिया मिर्जा ऐसी पहली भारतीय खिलाड़ी हैं जो WTA टूर्मामेंट सिंगल्स खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने मार्टिना हिंगिस के साथ भागेदारी में तीन ग्रेंड स्लैम भी अपने नाम किए हैं।

Story first published: Tuesday, May 7, 2019, 14:05 [IST]
Other articles published on May 7, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+