क्रिकेट विश्व कप : अख्तर और अकमल का डोप टेस्ट
आईसीसी की विज्ञप्ति के मुताबिक उसके निरीक्षकों ने बुधवार को ढाका में आयोजित अभ्यास सत्र के दौरान अख्तर और अकमल का औचक डोप टेस्ट लिया। आईसीसी ने इसे किसी आयोजन से पहले की नियमित प्रक्रिया करार दिया है।
आईसीसी किसी भी प्रमुख आयोजन से पहले प्रत्येक टीम के किन्ही दो खिलाड़ियों का औचक डोप टेस्ट कर सकती है। इसके लिए उसे टीम प्रबंधन को विश्वास में लेने की कोई जरूरत नहीं। उसे बस टेस्ट से पहले प्रबंधन को इसकी जानकारी देनी होती है।
वर्ष 2006 में भारत में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी से ठीक पहले अख्तर को प्रतिबंधित दवाओं के सेवन का दोषी पाया गया था। चोट के कारण लगभग तीन वर्षो तक टीम से बाहर रहने के बाद अख्तर को विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है।
पाकिस्तानी टीम को अपने दूसरे अभ्यास मैच में शुक्रवार को इंग्लैंड से भिड़ना है। यह मैच अख्तर के लिए खास होगा क्योंकि ग्रुप मैचों से पहले उन पर अपनी फिटनेस साबित करने की जिम्मेदारी होगी।
पाकिस्तान को अपना पहला ग्रुप मैच 23 फरवरी को केन्या के साथ खेलना है जबकि विश्व कप का उद्घाटन मुकाबला 19 फरवरी को भारत तथा बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। विश्व कप का फाइनल दो अप्रैल को मुम्बई में होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications