Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : इतिहास न बना सकीं ली, क्लाइस्टर्स चैम्पियन (लीड-1)

मौजूदा अमेरिकी ओपन चैम्पियन क्लाइस्टर्स ने शनिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में चीन की ली ना को 3-6, 6-3, 6-3 से पराजित किया। वर्ष 2009 में संन्यास से वापसी के बाद क्लाइस्टर्स ने तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है।

इस हार ने ली का ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली चीनी खिलाड़ी बनने का सपना तोड़ दिया। वह फाइनल तक का सफर तय करने वाली पहली चीनी खिलाड़ी हैं।

नौवीं वरीयता प्राप्त ली ने सेमीफाइनल में विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियास्की को पराजित किया था जबकि क्लाइस्टर्स ने रूस की वेरा ज्योनारेवा को मात दी थी।

जीत के बाद क्लाइस्टर्स ने कहा, " ली ना एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी है। उनके खिलाफ हमेशा एक कड़ा मुकाबला होता है। इससे पहले भी मैं कई बार उनके खिलाफ खेल चुकी थी। इस खिताबी जीत से मैं बहुत खुश हूं।"

'सुपर मॉम' के नाम से विख्यात क्लाइस्टर्स वर्ष 2005, 2009, 2010 में अमेरिकी ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।

हार के बाद ली ना ने कहा, " मेरे लिए हार-जीत कोई मायने नहीं रखती क्योंकि मैंने यहां अच्छा खेलने की कोशिश की।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, January 29, 2011, 18:00 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+