घोषित कार्यक्रम के मुताबिक भारत को पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, स्पेन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ पूल 'बी' में रखा गया है जबकि वर्तमान चैम्पियन जर्मनी, नीदरलैंड्स, अर्जेटीना, कोरिया, न्यूजीलैंड और कनाडा को पूल 'ए' में स्थान दिया गया है।
प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मुकाबले होंगे। उद्घाटन मैच स्पेन और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इसी दिन आस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड से और भारतीय टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी।
भारत को दो मार्च को आस्ट्रेलिया के खिलाफ, चार मार्च को स्पेन के खिलाफ, छह मार्च को इंग्लैंड और आठ मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलना है। सेमीफाइनल 11 मार्च और फाइनल मुकाबला 13 मार्च को खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।