Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेंचुरियन टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका के 3 विकेट पर 397 रन

कैलिस (107) और एबी डिविलयर्स एक रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। कैलिस ने 156 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्के लगाए हैं।

तीसरे दिन भारत को तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने सफलता दिलाई। ईशांत ने अमला को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच करवाया।

अमला ने अपनी मैराथन पारी के दौरान 202 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्का लगाया। अमला ने कैलिस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 230 रनों की साझेदारी की।

इससे पहले, कप्तान ग्रीम स्मिथ (62) अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देने के बाद हरभजन सिंह की गेंद पर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए। स्मिथ ने 87 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके लगाए।

एल्वीरो पीटरसन (77) को हरभजन सिंह ने गौतम गम्भीर के हाथों कैच करवाया। पीटरसन ने 114 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया। स्मिथ और पीटरसन ने पहले विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की।

भारत की पहली पारी 136 रनों के मामूली योग पर सिमट गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, December 18, 2010, 15:00 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+