For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Tokyo 2020: शानदार शुरुआत करने के बाद सानिया मिर्जा-अंकिता रैना की पहले राउंड में हार

टोक्यो: भारतीय महिला टेनिस जोड़ी सानिया मिर्जा और अंकिता रैना ने अपने टोक्यो 2020 की अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए भारत को उम्मीदे दिलाई लेकिन इसके बाद वो हुआ जो सोचा नहीं था। पहला सेट 6-0 से जीतने के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस जोड़ी का मुकाबला महिला डबल्स में यूक्रेन की किचेनोक ल्यूडमिला और किचेनोक नादिया से था। सानिया-अंकिता ने यूक्रेनी जोड़ी के खिलाफ 6-0, 6-7 और 8-10 का स्कोर किया। यूक्रेन की यह खिलाड़ी जुड़वा बहने हैं।

पहला सेट आसानी से जीतने के बाद सानिया-अंकिता ने दूसरे सेट में भी बढ़त बना रखी थी लेकिन जैसे ही गेम 5-5 से बराबर हुआ वैसे ही यूक्रेनी बहनों का गियर पलट गया। लंबा संघर्ष हुआ जिसमें यूक्रेन ने टाइ-ब्रेकर में 7-6 से जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की और मैच तीसरे सेट में चला गया। यहां से यूक्रेन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 10-8 से जीत दर्ज करते हुए मैच जीत लिया।

सानिया मिर्जा के लिए यह लगातार चौथा ओलंपिक है जबकि अंकिता मिर्जा टोक्यो में अपनी यात्रा के साथ ओलंपिक में पदार्पण कर रही हैं। सानिया के लिए, किचेनोक बहनें परिचित विरोधियों के साथ-साथ साझेदार भी हैं, क्योंकि मिर्जा ने हाल ही में नादिया के साथ जोड़ी बनाई थी और साथ में उन्होंने 2020 होबार्ट इंटरनेशनल जीता।

कुल मिलाकर, मैच का रिजल्ट भारत के लिए बड़ा झटका रहा।

Story first published: Sunday, July 25, 2021, 13:31 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+