Tokyo Olympics: टेनिस में भारत को मायूसी, सुमित नागल वर्ल्ड नंबर-2 से हारे
टोक्यो, 26 जुलाई। ओलंपिक में भारत को टेनिस की टीम से मेडल की उम्मीद को बड़ा झटका लगा है। सुमित नागल को वर्ल्ड नंबर 2 की रैंकिंग वाले दानिल मेदवेदेव के हाथो हार का मुंह देखना पड़ा है। पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले में सुमित को मेदवेदेव ने 6-2, 6-1 से आसानी से हरा दिया और इस हार के साथ ही सुमित नागल का टोक्यो ओलंपिक का सफर खत्म हो गया। मेदवेदेव और सुमित के बीच यह मुकाबला एक घंटा 6 मिनट तक चला। इस दौरान पूरे मैच में मेदवेदेव सुमित पर हावी रहे। मेदवेदेव ने सीधे दो सेट में सुमित की छुट्टी कर दी और ओलंपिक से बाहर का रास्ता दिखाया । इससे पहले सुमित नागल ने डेनिस इस्तोमिन को मात देकर दूसरे राउंड में जगह बनाई थी।
सुमित नागल की हार के साथ ही टेनिस में भारत की पदक की उम्मीदें भी टूट गई हैं। इससे पहले सानिया मिर्चा और अंकिता रैना पहले ही राउंड में हारकर ओलंपिक से बाहर हो गई थीं। आज के मैच से पहले सुमित काफी उत्साहित थे और सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट डालकर कहा था कि मैं मैच से पहले रोमांचित हूं। पूर्व टेनिस सुपरस्टार सोमदेव देववर्मन की एक पोस्ट को भी सुमित ने ट्वीट करके कहा था कि हौसले में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
