Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : फाइनल में हारे पेस-भूपति

शनिवार को मेलबर्न पार्क में खेले गए खिताबी मुकाबले में पेस-भूपति की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को अमेरिका के ब्रायन बंधुओं-माइक तथा बॉब ने सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से पराजित किया।

नौ वर्ष के अंतराल के बाद साथ-साथ खेलते हुए चेन्नई ओपन खिताब अपने नाम करने वाले पेस-भूपति ने सेमीफाइनल मुकाबले में बेलारूस के मैक्स मिर्नी और कनाडा के डेनियल नेस्टर की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 7-6, 4-6, 6-3 से पराजित किया था।

दूसरी ओर, ब्रायन बंधुओं की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त जोड़ी ने अमेरिका के एरिक बुटोरैक तथा नीदरलैंड एंटिलिस के जीन जूलियन रोजर को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, January 29, 2011, 18:25 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+