Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BALKAN Boxing Tournament: भारतीय टीम की धाक, 8 मेडल अपने नाम कर हांसिल किया नंबर 1 मुकाम

BALKAN BOXING TOURNAMENT (सोफिया।) बुल्गारिया के सोफिया में 17 से 23 अक्टूबर तक चले बाल्कन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के युवा महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय महिला मुक्केबाजों ने आठ मेडल जीत कर टूर्नामेंट में नंबर एक स्थान हासिल किया। भारत टूर्नामेंट में चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

भारत की तरफ से नीतू ने 48 किलोग्राम वर्ग में, शशि ने 57 किलोग्राम वर्ग में, साक्षी ने 54 किलोग्राम वर्ग में और नेहा यादव ने हंगरी की आंद्रिएने जुहाज को हराकर गोल्ड अपने नाम किया। वहीं, अंकुशिता को रजत, जॉय कुमारी को 51 किलोग्राम वर्ग में, 81 प्लस किलोग्राम वर्ग में अनुपमा और 75 किलोग्राम वर्ग में सपना को कांस्य पदक हासिल किया है।

भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) के अध्यक्ष अजय सिंह ने मेडल विजेता मुक्केबाजों को बधाई देते हुए कहा, "एक और बेहतरीन उपलब्धि हासिल करने के लिए मैं भारतीय खिलाड़ियों का शुक्रगुजार हूं। इससे पता चलता है कि हम एआईबीए महिला युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए सही रास्ते पर हैं। इसका आयोजन अगले माह 19 से 26 नवम्बर तक गुवाहाटी में होगा।"

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+