मेलबर्न टेस्ट : 346 रनों की बढ़त के साथ इंग्लैंड ने कसा शिकंजा (राउंडअप)
आस्ट्रेलिया की पहली पारी मात्र 98 रन पर सिमट गई थी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ट्रॉट ने अपनी 278 गेंदों की तेज पारी में 12 चौके लगाए थे जबकि प्रायर ने 105 गेंदों का सामना करते हुए अब तक 10 चौके जड़े थे।
इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 157 रन बनाए थे। कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस 64 और एलिस्टर कुक 80 पर नाबाद लौटे थे। कुक एक दिन पहले के योग में दो रन जोड़ सके जबकि स्ट्रास पांच रन जोड़ने के बाद 69 के व्यक्तिगत योग पर पेवेलियन लौट गए।
इसके बाद स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन 51 रन बनाकर पीटर सिडल के शिकार बने। 89 गेंदों पर सात चौके लगाने वाले पीटरसन की विदाई के बाद मिशेल जॉनसन ने इंग्लैंड को एक के बाद एक दो झटके दिए। जॉनसन ने पहले पॉल कोलिंगवुड को सिडल के हाथों कैच करा दिया।
कोलिंगवुड ने केवल आठ रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए इयान बेल भी ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक पाए और जॉनसन ने उन्हें एक रन के व्यक्तिगत स्कोर पर ही सिडल के हाथों कैच करा दिया। आस्ट्रेलिया की ओर से सिडल ने तीन और जानसन ने दो विकेट अपनी झोली में डाले।
इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद आस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया और तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (44/4) तथा क्रिस ट्रेमलेट (26/4) की कहर बरपाती गेंदों की बदौलत मेजबान टीम की पहली पारी 98 रनों पर समेट दी।
आस्ट्रेलियाई टीम की ओर से माइकल क्लार्क ने सबसे अधिक 20 रन बनाए। शेन वॉटसन (5), फिलिप ह्यूज (16), कप्तान रिकी पोंटिग (10), माइकल हसी (8), स्टीवन स्मिथ (6), ब्रैड हेडिन (5) और जानसन (0) ने निराश किाय। मेजबान टीम के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके।
एशेज श्रृंखला में फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। एक मैच बेनतीजा रहा था। इंग्लैंड ने एडिलेड में खेला गया दूसरा मुकाबला पारी और 71 रनों से जीता था जबकि आस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए तीसरे मुकाबले में 267 रनों के अंतर से जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications