बेकहम ने किया यौनकर्मी के साथ सम्बंध से इंकार
25 वर्षीया बोस्नियाई यौनकर्मी निकी ने दावा किया था कि बेकहम ने न्यूयार्क के एक होटल में वर्ष 2007 में उसके के साथ सम्बंध बनाया था और उसके बदले उन्होंने उसे पैसे भी दिए थे।
इस सम्बंध में जर्मनी की पत्रिका 'टच' ने विस्तृत खबर प्रकाशित की थी लेकिन बेकहम ने पत्रिका और निकी के दावों को झूठा करार देते हुए दोंनों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है।
बेकहम ने अपने बयान में कहा है कि पत्रिका और निकी के दावों के कारण उनका पारिवारिक जीवन दुखों से घिर गया था और साथ ही उन्हें पेशेवर तौर पर भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
बेकहम ने इस सम्बंध में एक घोषणापत्र लास एंजेलिस की अदालत में पेश की। घोषणापत्र में कहा गया है, "मैं कभी भी निकी से नहीं मिला। उसके साथ सम्बंध बनाने और उसके बदले उसे पैसे देने की खबर बिल्कुल बेबुनियाद है।"
आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर बेकहम का अदालत में निकी के साथ सामना हो सकता है। बेकहम को इस स्कैंडल को लेकर क्रिसमस से पहले आधिकारिक बयान देना था लेकिन बेकहम के वकीलों ने जुगत लगाकर इसकी सुनवाई अगले वर्ष तक के लिए टाल दी।
बेकहम के मानहानि का दावा करने के बाद निकी ने भी इसी मंशा के साथ अदालत की शरण ली। उसने कहा कि बेकहम ने सम्बंध बनाने के बाद उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications