एकलव्य स्टेडियम में शूटिंग रेंज का शिलान्यास
इस अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान राठौड़ ने कहा कि खेल भावना समाज को जोड़ती और विकसित करती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगरा में शूटिंग रेंज की शुरुआत होने के बाद भारतीय खिलाड़ी बहुत तरक्की करेंगे और अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक प्राप्त करेंगे।
राठौड़ ने कहा, "खेल धीरे-धीरे पेशेवर बन रहे है। खिलाड़ियों को प्रायोजक, नगद पुरस्कार तथा इज्जत मिल रही है। जहां खेल सुविधाएं होंगी वहीं से खिलाड़ी आगे आएंगे। देश में लगभग तीन हजार शूटिंग खिलाड़ी हैं। शूटिंग रेंज के लिए उपकरण सुलभ कराने पर जोर दिया जाना चाहिए।"
जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने कहा कि अब ऐसी सम्भावनाएं है कि खेल के माध्यम से व्यक्ति ऊंचाई को छू सकता है। उन्होंने जनपद में खेल सुविधाओं के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि खिलाड़ी इनका उपयोग करें साथ ही अन्य वांछित सुविधाओं की मांग भी करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications