श्रीसंत के चयन से केरल में खुशी की लहर
प्रवीण दक्षिण अफ्रीका में नौ फरवरी को खेले गए एकमात्र ट्वेंटी-20 मुकाबले में अपना कोहुनी चोटिल कर बैठे थे।
अपना पहला विश्व कप खेलने को तैयार श्रीसंत ने बेंगलुरू से एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, "मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं बहुत खुश हूं। यदि मुझे अंतिम एकादश में जगह मिलती है तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।" श्रीसंत अभी बेंगलुरू में हैं।
केरल क्रिकेट संघ (केसीए) के अध्यक्ष टी. आर. बालाकृष्णन ने श्रीसंत को 19 फरवरी से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
बालाकृष्णन ने कहा, "श्रीसंत के लिए यह बहुत अच्छी बात है। विश्व कप टीम में शामिल नहीं किए जाने से वह बेहद निराश थे। मुझे यकीन है कि वह इस मौके का भरपूर लाभ उठाएंगे।"
दूसरी ओर, श्रीसंत के विश्व कप टीम में चुने जाने से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है। 12वीं कक्षा के छात्रों के एक ग्रुप ने कहा, "हमें श्रीसंत के टीम में शामिल होने की खबर एसएमएस से मिली। हम सभी खुश हैं।"
श्रीसंत के लिए यह पहला विश्व कप है। विश्व कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 19 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications