क्रिकेट विश्व कप : आस्ट्रेलियाई टीम घोषित, ली अंदर, सिडल बाहर (लीड-1)
खराब फिटनेस और चोट से ग्रस्त ली ने हाल में लगभग एक वर्ष बाद इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले में वापसी की है।
इससे पहले, ली ने संकेत दिया था कि यदि चयनकर्ताओं ने उन्हें विश्व कप के लिए चुने जाने वाली टीम से नजरअंदाज किया तो वह दूसरी भूमिका के लिए भी काम करने को तैयार हैं। ली का कहना था कि उनके पास दूसरा विकल्प खिलाड़ियों को कोचिंग देने का है।
मौजूदा सत्र में ली घरेलू एकदिवसीय मुकाबलों में 15 विकेट झटककर गेंदबाजों की फेहरिस्त में शीर्ष पर रहे थे।
चोटिल कप्तान रिकी पोंटिंग और बल्लेबाज माइकल हसी को भी विश्व कप की टीम में जगह दी गई है। पोंटिंग ने हाल में अपने बाएं हाथ की अंगुली का ऑपरेशन करवाया था जबकि हसी इन दिनों मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं। पोंटिंग को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है कि ऑल राउंडर माइकल क्लार्क उपकप्तानी का जिम्मा सम्भालेंगे।
विश्व कप में आस्ट्रेलिया को ग्रुप 'ए' में रखा गया है। आस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला जिम्बाब्वे से 21 फरवरी को अहमदाबाद में है।
आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं द्वारा चुने गए 15 खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं :
रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल क्लार्क (उपकप्तान), डगलस बोलिंगर, ब्रैड हैडिन, जॉन हास्टिंग्स, नाथन हौरित्ज, डेविड हसी, माइकल हसी, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, टिम पेन, स्टीव स्मिथ, शॉन टेट, शेन वॉटसन और केमरुन व्हाइट।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications