गांगुली की सेवाएं लेने पर विचार कर रहा है नाइट राइर्ड्स
बेंगलुरू में जारी आईपीएल-4 की नीलामी में गांगुली के लिए किसी टीम ने बोली नहीं लगाई लेकिन नाइट राइर्ड्स उन्हें मेंटर या फिर बोर्ड के सदस्य के तौर पर अपने साथ जोड़ना चाहती है।
गांगुली आईपीएल-1 और आईपीएल-3 में नाइट राइर्ड्स के कप्तान रहे थे लेकिन इस बार इस टीम ने गांगुली के लिए बोली नहीं लगाई। गांगुली की आधार कीमत 400,000 डॉलर है।
नाइट राइडर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकी मैसूर ने कहा है कि उनका टीम प्रबंधन गांगुली को वही भूमिका देने पर विचार कर रहा है, जो भूमिका बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने अनिल कुम्बले को दी है।
वेंकी ने कहा, "मैं गांगुली का बहुत सम्मान करता हूं। वह देश में क्रिकेट के महान दूत रहे हैं। हम चाहते हैं कि वह हमारे साथ किसी न किसी रूप में जुड़े रहें।"
यह पूछे जाने पर कि क्या नाइट राइडर्स गांगुली को कुम्बले सरीखी भूमिका देने पर विचार कर रहा है। वेंकी ने कहा, "हमें इस सम्भावना पर विचार करना है। अगर वह इस भूमिका में खुश रहेंगे तो निश्चित तौर पर हम भी उन्हें यह भूमिका देना चाहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications