गांगुली को नाइट राइर्ड्स की कप्तानी, व्हाटमोर होंगे कोच (लीड-1)
वर्ष 2008 में खेले गए आईपीएल के पहले संस्करण में टीम की कमान संभालने वाले गांगुली को 2009 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए दूसरे संस्करण के दौरान कप्तानी से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर टीम के वरिष्ठ बल्लेबाज और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ब्रेंडन मैक्लम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
नाइट राइर्ड्स टीम आईपीएल के दूसरे संस्करण में अंतिम स्थान पर रही थी। इससे नाराज फ्रेंचाइजी के मालिक और फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने आस्ट्रेलिया के जॉन बुकानन को कोच पद से बर्खास्त कर दिया था।
बहरहाल, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त डेव व्हाटमोर को टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। साथ ही दिल्ली के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को व्हाटमोर का सहायक नियुक्त किया गया है। व्हाटमोर 1996 में विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को कोच रहे हैं।
शाहरुख इससे पहले पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम को टीम का मेंटर नियुक्त कर चुके हैं। टीम प्रबंधन द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि एंड्रयू लीपस टीम में फिजियो की भूमिका निभाएंगे जबकि एड्रियन ली रॉक्स को ट्रेनर नियुक्त किया गया है।
विज्ञप्ति में कहा गया है, "टीम प्रबंधन मानता है कि गांगुली में आईपीएल-3 के लिहाज से टीम में एकता कायम करने की क्षमता है। इसी के मद्देनजर उन्हें 2010 सत्र के लिए सभी तरह के अधिकार फिर से दिए जा रहे हैं। कोच के तौर पर व्हाटमोर की नियुक्ति से टीम को फायदा होगा। उनके पास टीम को कुछ सकारात्मक देने के लिए रणनीति है।"
अपनी नियुक्ति से खुश व्हाटमोर ने कहा, "मैं आने वाले सत्र को लेकर काफी सकारात्मक सोच रखता हूं। मुझे आशा है कि यह टीम आईपीएल-3 में अच्छा प्रदर्शन करेगी। मुझे गांगुली और टीम प्रबंधन पर अगाध विश्वास है और यही बात मुझे इस टीम को आगे ले जाने में मददगार साबित होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications