Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

साक्षरता अभियान पर आईसीसी ने दोहराई अपनी प्रतिबद्धता

इसके अंतर्गत आईसीसी ने मंगलवार को विश्व कप-2011 में हिस्सा ले रही सभी 14 टीमों के एक-एक खिलाड़ी की पसंदीदा पुस्तक का नाम जारी किया है। आईसीसी ने अपने इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को किताबों की ओर आकर्षित करने को लक्ष्य बनाया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज विराट कोहली और आस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने टेनिस स्टार आंद्रे अगासी की आत्मकथा 'ओपन' को अपनी पसंदीदा पुस्तक बताया है जबकि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी सुलेमान बेन ने वेस्टइंडीज के महान कप्तान क्लाइव लॉयड की जीवनी पढ़ने में रुचि दिखाई है।

बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने हैरी पॉटर श्रृंखला की 'हैरी पॉटर एंड सोसेर्स स्टोन' को अपना पसंदीदा किताब बताया है। न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन ने ली चाइल्ड द्वारा लिखी गई किताब 'जैक रीच सीरीज' को अपनी पसंद बताया है।

श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज की पसंदीदा पुस्तक जॉन मैक्सवेल द्वारा रचित 'टैलेंट इस नेवर एनफ' है और दक्षिण अफ्रीका के वायने पार्नेल ने स्टीफन किंग की किताब 'द स्टैंड' को अपनी पसंदीदा पुस्तकों की सूची में सबसे ऊपर रखा है।

'रूम टू रीड' अभियान के जरिए आईसीसी एशिया और अफ्रीका में रहने वाले करोड़ों अशिक्षित बच्चों के भविष्य की दिशा बदलना चाहता है। इसके जरिए उन्हें साक्षरता के महत्व और लैंगिक समानता का संदेश दिया जाएगा।

आईसीसी ने अपने बयान में कहा है कि उसने इस अभियान के तहत नौ देशों के 41 लाख से अधिक बच्चों की मदद की है। इनमें से 10,000 लड़कियों स्कॉलरशिप दिया गया है। आईसीसी ने इन बच्चों में 80 लाख से अधिक अंग्रेजी एवं अन्य भाषाओं की पुस्तकें वितरित की हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 8, 2011, 18:00 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+