आईसीसी विश्व कप : विदेशी कहेंगे, आपसे मिलकर अच्छा लगा
विश्व कप का आयोजन 19 फरवरी से 2 अप्रैल तक होना है और इसके मैच तीनों देशों में खेले जाने हैं। इसके लिए लाखों क्रिकेट प्रेमियों के मेजबान देशों के दौरे पर आने की उम्मीद है। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा अन्य 11 टीमें विश्व कप में हिस्सा ले रही हैं।
आईसीसी ने बांग्लादेश की आधिकारिक भाषा बांग्ला के केमोन आछे (कैसे हो), खूब भालो आछी (बहुत अच्छा हूं), परिचितो होय भालो लागलो (आपसे मिलकर अच्छा लगा), आपनार नाम की (आपका नाम क्या है), बोशेन (कृपया बैठें), सुंदोर (सुंदर), सोकाल-बिकाल (सुबह-दोपहर) जैसे प्रचलित शब्दों की जानकारी दी है।
इसी तर्ज पर हिन्दी की प्रचलित शब्दावलियों की भी जानकारी देने का प्रयास किया गया है। इनमें तुम्हारा नाम क्या है, एक से लेकर 10 और 10 से लेकर 90 तक की गिनती, क्या मैं अंदर आ सकता हूं, चीनी, पानी, खाना, बैठो-बैठिए, आपका नाम क्या है इत्यादि शब्द शामिल हैं।
श्रीलंका की आधिकारिक भाषा सिंहली में भी विदेशी पयर्टकों की मदद करने की कोशिश की गई है। सिंहली के ओबाता कोगोमादा (कैसे हैं), मामा हूनदिन इनावा (मैं अच्छा हूं), ओबावा हूमुवीमा साथुतक (आपसे मिलकर अच्छा लगा), ओबागे नामा कुमाकदा (आपका नाम क्या है) जैसे प्रचलित शब्दों की जानकारी दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications