Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : अंपायर की शर्मनाक हरकत, ‘बॉल गर्ल' को कहा- तुम बहुत सेक्सी हो

नई दिल्ली। किसी मैच के दाैरान अगर महिलाओं के साथ अंपायर द्वारा बदसलूकी की जाए तो यह बेहद शर्मसार कर देने वाली बात है। वो इसलिए, क्योंकि खेल दाैरान खिलाड़ियों का फोक्स अपने टारगेट पर रहता है जबकि मैदानी अंपायरों का गंभीरता से फैसले सुनाने पर। लेकिन जब इसी दाैरान अंपायर मैच से ध्यान भटकाकर किसी पर टिप्पणी करने लग पड़े तो यह नियमों के खिलाफ रहता है। पिछले हफ्ते इटली के फ्लोरेंस में एक एटीपी टूर चैलेंजर के मैच के दौरान उस समय मामला गर्माता दिखा जब अंपायर ने 'बॉल गर्ल' को यह कह डाला कि तुम बहुत सेक्सी हो।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर पुरुषों के एक टेनिस टूर्नामेंट के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, पेड्रो सौसाऔर एनरिको डला वैले के बीच मैच हुआ था। इस दाैरान अंपायरिंग जियानलुका मोसकारेला कर रहे थे। मैच के बीच में बाॅल गर्ल कोहते हुए नजर आए, 'तुम शानदार हो, वेरी सेक्सी, क्या तुम हॉट महसूस कर रही हो, शारीरिक या मानसिक रूप से या फिर दोनों तरह से'। मोसकारेला की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसकी खूब आलोचना की जा रही है।

एटीपी ने लिया एक्शन

एटीपी ने लिया एक्शन

मामला बढ़ने के के बाद एटीपी ने अंपायर मोसकारेला पर एक्शन लिया। उन्होंने जो टिप्पणी की वो नियमों के खिलाफ थी। ऐसे में एटीपी ने उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया। इस घटना के बाद एटीपी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'हम इस तरह की घटना से वाकिफ हैं, जिसमें अंपायर जियानलका मोसकारेला ने एक मैच में ऐसी अश्लील और अभद्र टिप्पणी की है। मामला सामने आने के तुरंत बाद अंपायर को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। जांच पूरी होने तक उन पर लगा बैन जारी रहेगा।'

साैसा को सपोर्ट करने का भी लगा आरोप

एटीपी ने बयान में कहा, ‘हम पिछले सप्ताह फ्लोरेन्स में घटी घटना से हम परिचित हैं। जब इस घटना का पता चला तो मोसकारेला को तुरंत ही टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया और संपूर्ण घटना की जांच शुरू कर दी गई है।' बता दें कि इस मैच में पेड्रो सौसा ने 7-5, 4-6, 6-4 से जीत हासिल की। वहीं अंपायप मोसकारेला पर इस मैच के दाैरान साैसा को हाैसला देने का आरोप भी लगा है। नियमों के अनुसार, अंपायर खिलाड़ियों से मैच को लेकर बात नहीं कर सकते। लेकिन मोसकारेला ने साैसा से कहा था कि मेरे प्यारे पेड्रो, कृपया फोकस मत खोइए, बस कुछ ही देर की बात है और आप ये मैच जीत जाएंगे।

Story first published: Wednesday, October 2, 2019, 13:01 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+