स्क्वैश : दीपिका क्वार्टरफाइनल में हारीं
ब्राउन ने दीपिका को क्र्वाटरफाइनल मुकाबले में 5-11, 5-11, 11-7, 11-7, 5-11 से पराजित कर पुंज लॉयड मास्टर्स स्क्वैश टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
29वीं वरीयता प्राप्त दीपिका विश्व की सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के सामने बेहद आक्रामक दिखीं लेकिन दो सेट जीतने के बाद वह कुछ गलतियां कर बैठीं।
मैच हारने के बाद दीपिका ने कहा,"मैंने तीसरे और चौथे सेट में अपने स्ट्रोक में तेजी बनाए रखी लेकिन कासेय ने पांचवे सेट में बढ़त बना ली। उसके बाद मैं वापसी करने में असफल रही।"
दीपिका ने कहा कि अगले वर्ष वह शीर्ष-26 खिलाड़ियों में स्थान बनाना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि कासेय जैसी शीर्ष खिलाड़ी के खिलाफ मैंने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया है उससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और मुझे लगता है कि मैं शीर्ष खिलाड़ियों को हरा सकती हूं।
एक अन्य क्वार्टरफाइनल मुकाबले में पांचवीं वरीयता प्राप्त हांगकांग की एनी अु ने न्यूजीलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त जैक्लेन हॉक्स को 9-11, 11-7, 15-13, 11-9 से हराकर सेमीफाइनल का सफर तय किया।
सेमीफाइनल में एनी का मुकाबला कासेय से होगा।
पुरुषों की स्पर्धा में शीर्ष वरीयता प्राप्त इंग्लैंड के खिलाड़ी जेनी डनकाफ ने हांगकांग के जोय चाम को हराया।
डनकाफ का सेमीफाइनल में मुकाबला फ्रांस के कामिले र्सेमे से होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications