Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत लौटने पर पीवी सिंधु को खेल मंत्री रिजिजू ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली: रविवार (25 अगस्त) को स्विट्जरलैंड के बासेल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर इतिहास रचने के बाद सिंधु ने वतन वापसी कर ली है। भारत लौटने पर उनका स्वागत भी शानदार हुआ है। भारत लौटने पर उन्होंने अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि वे देश के लिए और भी पदक जीतना चाहेंगी। उन्होंने अपने सभी फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये उनका प्यार और आशीर्वाद ही है जिस वजह से वे यहां पर हैं।

इसी बीच सिंधु ने खेल मंत्री किरन रिजिजू से भी मुलाकात की है। रिजिजू ने इस मुलाकात की तस्वीरें एक ट्वीट के जरिए शेयर की हैं। सिंधु के साथ उनके कोच पुलेला गोपीचंद ने भी खेल मंत्री से मुलाकात की। रिजिजू ने इस अवसर पर पोस्ट करते हुए कहा है- पहली बार वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचने वाली और भारत को गर्व का अहसास दिलाने वाली पीवी सिंधु को सम्मानित किया है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि वे आगे भी भारत के नाम ऐसे ही रोशन करती रहें।

यह सिंधु का लगातार तीसरा वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल था। इससे पहले के दो फाइनल मैचों में 2017 में उनको ओकुहारा ने और 2018 में कैरोलिना मैरिन ने हराया था। सिंधु ने मैच के बाद अपनी जीत पर कहा- पिछली बार मैं फाइनल मैचों में हार गई थी। इसलिए इस बार जीतना मेरे लिए अहम था। मैं बहुत खुश हूं। मैं दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। ये मेरे लिए काफी मायने रखते हैं। वे हर मैच में मेरे लिए साथ रहे।

विश्व चैंपियनशिप के बाद टोक्यो ओलंपिक 2020 को लेकर सिंधु ने कहा, 'लोग पहले ही पूछने लगे हैं सिंधु तोक्यो 2020 में स्वर्ण पदक को लेकर क्या विचार है?'उन्होंने कहा, 'ओलिंपिक काफी दूर नहीं है लेकिन इस समय मैं कदम दर कदम आगे बढ़ना चाहती हूं। मुझे पता है कि ओलंपिक क्वालीफिकेशन चल रहा है लेकिन उम्मीद करती हूं कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगी लेकिन फिलहाल मैं सिर्फ इसका लुत्फ उठाना चाहती हूं और किसी और चीज के बारे में नहीं सोचना चाहती।'

Story first published: Tuesday, August 27, 2019, 12:30 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+