होबार्ट एकदिवसीय : इंग्लैंड की आधी टीम पेवेलियन लौटी (लीड-2)
इयोन मोर्गन सात रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि माइकल यार्डी चार रन बनाकर मोर्गन का साथ निभा रहे हैं।
इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत मैट प्रायर और कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने की। प्रायर बिना खाता खोले ब्रेट ली की गेंद पर वॉटसन को कैच थमाकर चलते बने। इंग्लैंड का पहला विकेट 12 रन के योग पर गिरा।
इसके बाद स्ट्रॉस भी 19 रन के निजी योग पर बोलिंगर की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। स्ट्रॉस का विकेट 36 रन के योग पर गिरा। केविन पीटरसन बिना खाता खोले बोलिंगर की गेंद पर बोल्ड हो गए।
जोनाथन ट्रॉट 58 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 32 रन बनाकर स्मिथ की गेंद पर डेविड हसी को कैच थमाकर चलते बने। ट्रॉट का विकेट 83 के योग पर गिरा।
इयान बेल 61 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 32 रन बनाकर ली की गेंद पर स्मिथ के हाथों लपके गए। बेल 96 के योग पर आउट हुए। ट्रॉट और बेल ने चौथे विकेट के लिए 47 रन जोड़े।
आस्ट्रेलिया की ओर से ली और बोलिंगर दो-दो विकेट झटक चुके हैं जबकि एक विकेट स्मिथ के खाते में गया।
इससे पहले, शॉन मार्श (110) और केमरुन व्हाइट (45) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य रखा।
आस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवरों में 230 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन और ब्रैड हैडिन ने की।
आस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वॉटसन पांच रन के निजी योग पर अजमल शहजाद की गेंद पर बोल्ड होकर चलते बने। इसके बाद हैडिन को भी पांच रन के निजी योग पर शहजाद ने अपना शिकार बनाया।
कप्तान माइकल क्लार्क 23 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर टिम ब्रेसनन की गेंद पर बेल को कैच थमा बैठे।
डेविड हसी को आठ रन के निजी योग पर क्रिस ट्रेमलेट ने स्ट्रॉस के हाथों लपकवाया। इसके बाद व्हाइट ने पारी सम्भालने की कोशिश की। व्हाइट ने 76 गेंदों पर तीन चौके लगाए। व्हाइट ने मार्श के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की।
डगलस बोलिंगर ने 30 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाए। उन्होंने मार्श के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 88 रन जोड़े।
स्टीव स्मिथ और ब्रेट ली बिना खाता खोले पेवेलियन लौटे जबकि नाथन हौरित्ज ने दो रन बनाए। शॉन टेट बिना खाता खोले नाबाद लौटे।
इंग्लैंड की ओर से शहजाद और ट्रेमलेट ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि ब्रेसनन और माइकल यार्डी ने दो-दो विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications