वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' के मुताबिक क्लींसमैन को इस बात का खासा अफसोस है कि अग्रणी घरेलू टीम बेयर्न म्यूनिख के कोच के तौर पर सफल नहीं हो पाने का उन्हें खासा अफसोस है।
क्लींसमैन ने कहा, "मैं दोबारा कभी बंडेशलीगा में नहीं लौटूंगा। मैं और रोमांच नहीं चाहता। विश्व कप तक मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। उसके बाद मैं किसी अन्य देश में अपनी किस्मत आजमाऊंगा।"
अपने समय के सबसे आक्रामक फुटबाल खिलाड़ियों में एक क्लींसमैन ने जुलाई 2008 में बेयर्न म्यूनिख का कोच पद संभाला था लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन के बाद क्लब ने इस वर्ष अप्रैल में उन्हे बर्खास्त कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।