भारत के लिए मौजूदा और बीता वर्ष काफी निराशाजनक रहा है। वर्ष 2008 में बीजिंग ओलंपिक में खेलने की योग्यता हासिल करने में नाकाम रहने के बाद भारतीय टीम इस वर्ष अपनी लय बनाए रखने के लिए छोटे टूर्नामेंटों और द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में खेलती रही।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वह इस वर्ष कोई खास उपलब्धि नहीं हासिल कर सकी। 2010 विश्व कप का मेजबान होने के नाते अगले विश्व कप में खेलने का अधिकार मिलना उसके लिए किसी प्रकार की उपलब्धि नहीं मानी जा सकती।
इसमें कोई हैरानी नहीं कि आस्ट्रेलिा में जारी चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रही टीमों के ही खिलाड़ियों को इन पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है। चैम्पियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड, जर्मनी, हॉलैंड, स्पेन, इंग्लैंड, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
आईएचएफ पुरस्कारों की दौड़ में शामिल खिलाड़ियों के नाम :
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी : पॉल अमात (स्पेन), जैमी डायर (आस्ट्रेलिया), बैरी मिडिलटन (इंग्लैंड), ट्वेन डी नुइजेर (हॉलैंड), जोंग हो सियो (दक्षिण कोरिया) और क्रिस्टोफर जेलर (जर्मनी)।
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी : साइमन चाइल्ड (न्यूजीलैंड), सर्गेइ एनरिक्वे (स्पेन), तोबाएस हाउके (जर्मनी), एश्ले जैक्सन (इंग्लैंड), रॉबर्ट कैंपरमैन (हॉलैंड), एडी ऑस्केनडेन (आस्ट्रेलिया)।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।