एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 टीमों में श्रीसंत की वापसी
बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने बुधवार को श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के पहले दो मैचों और एकमात्र ट्वेंटी मैच के लिए टीम की घोषणा की।
आर. अश्विन, अशोक ढींढा और सुदीप त्यागी को ट्वेंटी-20 टीम में शामिल किया गया है। इस टीम में श्रीसंत भी शामिल हैं। दूसरी ओर, श्रीसंत ने मुनाफ पटेल को हटाकर एकदिवसीय टीम में भी जगह बना ली।
एकदिवसीय श्रृंखला में लेग स्पिनर प्रज्ञान ओझा को भी जगह दी गई है। ओझा को अमित मिश्रा के स्थान पर टीम में आने का मौका मिला है।
टीमें इस प्रकार हैं :
एकदिवसीय (पहले दो मैचों के लिए) : महेंद्र सिंह धौनी, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, जहीर खान, प्रवीण कुमार, आशीष नेहरा, श्रीसंत, प्रज्ञान ओझा, सुदीप त्यागी और विराट कोहली।
ट्वेंटी-20 टीम : महेंद्र सिंह धौनी, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, यूसुफ पठान, आर. अश्विन, ईशांत शर्मा, आशीष नेहरा, श्रीसंत, प्रज्ञान ओझा, सुदीप त्यागी, अशोक ढींढा और रोहित शर्मा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications