Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

US Open 2019: राफेल नडाल ने श्वार्टजमैन को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली: राफेल नडाल ने गुरुवार (5 सितंबर) को यूएस ओपन में अपने 19 वें ग्रैंड स्लैम में डिएगो श्वार्ट्जमैन को 6-4 7-5 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

नडाल अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले श्वार्ट्जमैन की तारीफ की थी और कहा था वह अपने 20वीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंदी के खेल में सब कुछ पसंद करते हैं।

अब सेमीफाइनल मुकाबले में नडाल का मुकाबला माटेतो बेरेटिनी से होगा। नडाल ने इस मैच में एक धमाकेदार शुरुआत की अपने अर्जेंटीनी प्रतिद्वंदी को कहीं भी टिकने नहीं दिया। 33 साल के स्पेनिश लीजेंड ने 20वीं सीड श्वार्टजमैन के खिलाफ 2 घंटे 46 मिनट तक चले मुकाबले में अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया।

8वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाले नडाल का मुकाबला बेरेटिनी से होगा जो 24वीं वरीयता प्राप्त हैं। 23 साल के बेरेटिनी के करियर के लिए यह बहुत बड़ा मैच साबित होने जा रहा है। उन्होंने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई है। उन्होंने विश्व के 13 नंबर खिलाड़ी फ्रांस के गेल मोनफिल्स को करीब 4 घंटे तक चले मुकाबले में 3-6, 6-3, 6-2, 3-6, 7-6 (7-5) से मात दी।

उल्लेखनीय है कि इस ग्रैंड स्लैम ने रोजन फेडरर और नोवाक जोकोविच जैसे खिलाड़ी पहले ही बाहर हो चुके हैं इसलिए नडाल के लिए यूएस ओपन अपेक्षाकृत आसान हो गया है। अब नडाल की नजरें 19वीं बार ग्रैंड स्लैम पर कब्जा करने की होंगी।

इससे पहले नडाल ने 2014 के चैंपियन मारिन सिलिच को हराकर यूएस ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया था। दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल ने क्रोएशिया के सिलिच को 6-3, 3-6, 6-1, 6-2 से हराया था।

Story first published: Thursday, September 5, 2019, 11:19 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+