लाइन जज को गेंद मारना पड़ा महंगा, US ओपन से बाहर हुए नोवाक जोकोविच

नई दिल्ली। शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच को उस समय बड़ा झटका लगा जब उन्हें एक लाइन जज को गेंद मारने के कारण यूएस ओपन से बाहर कर दिया। जोकोविच स्पेन के पाब्लो कार्रेनो बुस्टा के हाथों 6-5 से पिछड़ रहे थे। इसके कारण वो काफी निराश थे। ऐसे में जोकोविच ने अपनी जेब से एक गेंद निकाली और उसे टेनिस रैकेट से मारा। फिर गेंद सीधे जाकर लाइन जज को लगी।

जोकोविच की इस हरकत को कफी गंभीरता से लिया गया फिर एक लंबी चर्चा के बाद उन्हें टूर्नामेंट के अधिकारियों द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया गया। यूनाइटेड स्टेट्स टेनिस एसोसिएसन ने अपने एक बयान में कहा है, "ग्रैंड स्लैम नियम पुस्तिका के अनुसार, उन्हें जानबूझकर किसी को गेंद से या किसी ख़तरनाक तरीके से मारना या कोर्ट के भीतर लापरवाही से खेलना या परिणामों को गंभीरता से नहीं लेने के कारण यूएस ओपन के रेफरी ने नोवाक जोकोविच को 2020 यूएस ओपन से बाहर कर दिया है।" "चूंकि उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है तो जोकोविच यूएस ओपन में हासिल किये अपने सभी रैकिंग प्वाइंट्स भी खो देंगे और उन्हें टूर्नामेंट में जीते गए मैच की पुरस्कार राशि को जुर्माने के तौर पर देना होगा साथ ही इस अपमानजनक घटना के लिए भी उन्हें जुर्माना देना होगा।"

जोकोविच को यूएस ओपन में पुरुष एकल ख़िताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. कोरोना वायरस की महामारी के दौरान यह टूर्नामेंट कई दिशा-निर्देशों और एहतियात के बीच खेला जा रहा है. कोरोना काल में खेला जा रहा ये पहला ग्रैंड स्लैम है। जोकोविच अपने 18वें ग्रैंड स्लैम के लिए खेल रहे थे ताकि वो अपने प्रतिद्वंद्वी रफाल नडाल और रोजर फेडरर के और करीब पहुंच सकें। खासतौर पर तब जब वे न्यूयॉर्क में नहीं खेल रहे हैं। इन दोनों के पास अब तक के सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम टाइटल हैं।

रोजर फ़ेडरर के पास 20 ग्रैंड स्लाम टाइटल हैं और नडाल ने 19 टाइटल जीते हैं। मैच समाप्ति जोकोविच अच्छा खेल रहे थे लेकिन इसी मैच में एक बार पहले भी उनका गुस्सा दिखाई दिया था. ग्रेट ब्रिटेन के डेविस कप कैप्टन लियोन स्मिथ ने कहा, "मैं आश्चर्यचकित हूं. जोकोविच को उस घटना के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई। " स्मिथ का मानना है कि जो कुछ हुआ उसे होने से रोका जा सकता था। स्मिथ का कहना है कि उन्हें पहले ही चेतावनी दी गई होती तो शायद जो हुआ उसे होने से रोका जा सकता था।

Read more about: us open novak djokovic tennis
Story first published: Monday, September 7, 2020, 8:47 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+