Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तेंदुलकर के लम्बे करियर और फार्म से हतप्रभ हैं रिचर्डसन (साक्षात्कार)

ढाका, 18 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व कप के दो संस्करणों में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके महान बल्लेबाज रिची रिचर्डसन भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के करियर की लम्बाई और इस दौरान उनके शानदार फार्म को लेकर हतप्रभ हैं।

विश्व कप के 10वें संस्करण में हिस्सा लेने पहुंची कैरेबियाई टीम के प्रबंधक की हैसियत से ढाका पहुंचने वाले रिचर्डसन का मानना है कि 37 वर्षीय तेंदुलकर अभी कुछ और वर्षो तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय रह सकते हैं।

रिचर्डसन ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "तेंदुलकर का करियर मेरे लिए अविश्वसनीय चीज है। यह देखकर हैरानी होती है कि तेंदुलकर 21 वर्षो से क्रिकेट खेल रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपना फार्म जिस तरह से बरकरार रखा है, वह और भी हैरतअंगेज बात है।"

यह पूछे जाने पर क्या उनके मुताबिक तेंदुलकर अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे हैं, रिचर्डसन ने कहा, "मैं आश्वस्त नहीं हूं। मुझे लगता है कि वह कुछ और सालों तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय रहेंगे। जब वह क्रीज पर होते हैं तो उन्हें खेलते हुए देखकर यही लगता है कि वह और चार-पांच विश्व कप खेल सकते हैं। तेंदुलकर क्रिकेट के महान दूत हैं।"

वर्ष 1992 और 1996 में खेले गए विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम के कप्तान रह चुके रिचर्डसन ने भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की जमकर तारीफ की। रिचर्डसन ने कहा, "सहवाग की आक्रमकता कमाल की है। लय में होते हुए वह किसी भी टीम के गेंदबाजी आक्रमण की सूरत बिगाड़ सकते हैं। वह जितना अधिक समय विकेट पर बिताते हैं, भारत के जीतने की सम्भावना उतनी ही बढ़ती जाती है।"

रिचडर्सन ने कहा कि वह हरभजन सिंह, पीयूष चावला और रविचंद्रन अश्विन जैसे भारतीय स्पिनरों के प्रदर्शन से प्रभावित हैं। बकौल रिचर्डसन, "हरभजन हर मौसम के गेंदबाज हैं। उनके पास अपार अनुभव है। चावला अच्छे हैं लेकिन अश्विन ने मुझे काफी प्रभावित किया है। मेरे लिहाज से अश्विन जैसे स्पिनर विश्व कप में अहम किरदार निभाएंगे। विकेट से मदद लेकर ऐसे गेंदबाज दूसरी टीमों के लिए काफी खतरनाक साबित होंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+