पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक यूनुस ने खेलों से जुड़ी संसद की स्थाई समिति द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी टीम पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाए जाने के बाद यूनुस ने बीते मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था।
पीसीबी ने मैच फिक्सिंग के आरोपों को पहले ही खारिज कर दिया था। अब उसने यूनुस को वे अधिकार भी सौंप दिए हैं, जिनकी मांग उन्होंने की थी। यूनुस ने कहा था कि दोबारा कप्तानी हासिल करने की सूरत में वह अपने शक्तियों में इजाफा चाहेंगे।
यूनुस को 2009 में शोएब मलिक के स्थान पर कप्तान नियुक्त किया गया था। यूनुस की कप्तानी में पाकिस्तान ने जून में इंग्लैंड में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप जीता था। यही नहीं, यूनुस की देखरेख में पाकिस्तानी टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
पीसीबी ने ट्वेंटी-20 टीम के नेतृत्व में बदलाव करते हुए शाहिर अफरीदी को लंबी अवधि के लिए कप्तान नियुक्त किया। अफरीदी अगले साल मई में वेस्टइंडीज में आयोजित होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप में अपनी टीम का नेतृत्व करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।