गिल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "प्रधानमंत्री लगातार बैठकें कर रहे हैं। शहरी विकास मंत्री एस. जयपाल रेड्डी की अध्यक्षता में गठित मंत्रियों के समूह को उन्होंने यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी है कि हम राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन को पूरी तरह तैयार हैं।"
उन्होंने कहा, "प्रस्तावों के वित्तीय परीक्षण के बाद आयोजन समिति ने बजट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इसे मंजूरी दिलाने के लिए हम जल्द ही कैबिनेट में जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*