Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खेलमंत्री विजय गोयल ने झाड़ा पल्ला, कहा जैशा मामले से हमारा कोई लेना देना नहीं

नयी दिल्ली। रियो ओलंपिक 2016 के खत्म होने के बाद अब नया विवाद शुरू हो गया है। भारतीय मैराथन ओपी जैशा के खुलासे ने सबको चौंका दिया है। जैशा ने खुलासा करते हुए कहा है कि ओलंपिक में उन्हें भारतीय अधिकारियों ने पानी तक उपलब्ध नहीं कराया। उन्होंने कहा कि वो मर गई होती, क्योंकि वहां भारतीय अधिकारियों ने हमें पानी तक नहीं पिलाया।

निराश भारतीय मैराथन रनर ओपी जैशा ने भारतीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें ओलंपिक में पानी और एनर्जी ड्रिंक्स तक नहीं उपलब्ध कराए गए। उन्होंने कहा कि मैराथन के दौरान वहां हमारे लिए पानी भी नहीं था। केवल 8 किलोमीटर पर एक बार ही रियो ओलंपिक आयोजकों की तरफ से हमें पानी मिलता था, लेकिन उस से हमारा काम नहीं हो सकता था। हर देश से हर 2 किलोमीटर पर अपने स्टॉल्स बनाए थे, लेकिन हमारे देश का स्टॉल खाली था।

खेल मंत्री विजय गोयल ने फिर कर दी गड़बड़ी, ट्विटर पर उड़ा मजाक

अब इस विवाद के उठने के बाद खेलमंत्री और एथलेटिक्स संघ के अधिकारी अपना पल्ला फाड़ रहे हैं। खेलमंत्री विजय गोयल ने इस मामले से अपना हाथ खींचते हुए कहा है कि भारतीय अधिकारियों को भेजने का काम फेडरेशन का है हमारा नहीं। इसलिए इस मामले में हम दोषी नहीं है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में अधिकारियों को भेजने की जिम्मेदारी AFI और IOC का होता है, इसलिए इस मामले को लेकर खेल मंत्रालय पर उंगली उठाना सही नहीं है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+