त्रिनिदाद एवं टोबेगो ने सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस (22) और विलियम पेरकिंस (20), हरफनमौला ड्वेन ब्रावो (0), कप्तान डरेन गंगा (23) और ड्वेन के छोटे भाई डरेन ब्रावो (9) के विकेट गंवाए हैं। खबर लिखे जाने तक दिनेश रामदीन 24 और करेन पोलार्ड 12 रन बनाकर खेल रहे थे।
मौसम का मिजाज और पिच को देखते हुए त्रिनिदाद एवं टोबेगो के कप्तान डरेन गंगा ने तीन स्पिनरों के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया। इस टीम में नौ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके पास अंतर्राष्ट्रीय अनुभव है। इस लिहाज से गंगा की टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है।
दूसरी ओर, आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लेंगर की कप्तानी में खेल रही समरसेट की टीम ने बिना किसी परिवर्तन के मैदान में उतरने का फैसला किया है। यह टीम उन्हीं खिलाड़ियों के साथ खेल रही है, जिन्होंने हैदराबाद में डेक्कन चार्जर्स को पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।