नागपुर में नहीं खेलेंगे होप्स, ली और जानसन को लेकर भी संशय (लीड-1)
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' ने खबर दी है कि होप्स जांघ की मांसपेशी में खिंचाव की समस्या से परेशान हैं। रविवार को यहां खेले गए पहले मैच में अपनी 14 रनों की पारी के दौरान रन लेते वक्त होप्स की मांसपेशी खिंच गई थी। वह रन आउट हुए थे। इस समस्या के कारण होप्स सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी कर सके थे।
दूसरी ओर ली की कोहनी में सूजन है जबकि जानसन के टखने में चोट है। दोनों खिलाड़ियों ने पहले मुकाबले के दौरान कुछ समय के लिए मैदान छोड़ दिया था लेकिन इलाज के बाद वे मैदान में वापस आ गए थे। ली तो गेंदबाजी के दौरान अपना कोटा भी पूरा नहीं कर सके थे।
मेहमान टीम के फिजियो केविन सिम्स ने कहा, "वडोदरा में सोमवार को ली, होप्स और जानसन की चोट का स्कैन किया गया। होप्स की जांघ की मांसपेशी में खिंचाव है। उन्हें आराम की सलाह दी गई है जबकि ली और जानसन को लेकर संदेह बरकरार है। उन्हें बुधवार को सुबह फिटनेस टेस्ट देना होगा। "
सात मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम 1-0 की बढ़त बना ली है। रोमांच से भरपूर पहले मुकाबले में उसने भारत को चार रनों से पराजित किया था। आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 293 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन मेजबान टीम निर्धारित ओवरों की समाप्ति तक 288 रन ही बना सकी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications