श्रीलंकाई टेस्ट टीम में कैडेंबी और कौशल सिल्वा के रूप में दो नए चेहरे
तीन मैचों की श्रृंखला के लिए चयनित 16 सदस्यीय टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज चनाका वेलेगेदेरा को भी शामिल किया गया है। वेलेगेदेरा दो साल के अंतराल के बाद टेस्ट टीम में जगह पाने में सफल रहे हैं। इस टीम में मलिंडा वर्नपुरा और चमारा कापूगेदेरा जैसे बल्लेबाजों को जगह नहीं मिल सकी है।
वेलेगेदेरा को ट्वेंटी-20 टीम में भी शामिल किया गया है। इस टीम में विस्फोटक बल्लेबाज चिंतका जयसिंघे, कौशल वीरारत्ने और हरफनमौला मुथुमुदालिंगे पुष्पकुमार भी जगह पाने में सफल रहे। एकदिवसीय श्रृंखला के लिए तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नाडो टीम में शामिल किए गए हैं।
टीमें इस प्रकार हैं :
टेस्ट : कुमार संगकारा (कप्तान), मुथैया मुरलीधरन, माहेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, थरंगा पारानाविताना, थिलन समरवीरा, एंजेलो मैथ्यूज, थिलिना कैंडेंबी, प्रसन्ना जयवर्धने, कौशल सिल्वा, चनाका वेलेगेदारा, थिलन तुषारा, नुवान कुलसेकरा, धम्मिका प्रसाद, रंगना हेराथ और असंथा मेंडिस।
ट्वेंटी-20 : कुमार संगकारा (कप्तान), मुथैया मुरलीधरन, माहेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, सनथ जयसूर्या, चमारा कापूगेदेरा, एंजेलो मैथ्यूज, चिंतका जयसिंघे, कौशल वीरारत्ने, मुथुमुदालिंगे पुष्पकुमार, चंकारा वेलेगेदारा, थिलन तुषारा, लसिथ मलिंगा, नुवान कुलसेकरा, असंथा मेंडिस।
एकदिवसीय : कुमार संगकारा (कप्तान), मुथैया मुरलीधरन, माहेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, चमारा कापूगेदेरा, थिलिना कैंडेंबी, उपुल थरंगा, थिलन समरवीरा, सनथ जयसूर्या, लसिथ मलिंगा, दिलहारा फर्नाडो, थिलन तुषारा, नुवान कुलसेकरा, और असंथा मेंडिस।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications