ये टीमें भोपाल स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई)के क्षेत्रीय केंद्र में अभ्यास कर रही हैं। यह अभ्यास शिविर पांच दिसंबर तक चलेगा।
साई के मीडिया सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार जूडो ओपन सेलेक्शन ट्रायल के लिए देश भर के जूडो खिलाड़ी पहुंचे। इन्हीं में से पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया।
पुरुष टीम में अमनदीप सिंह, नवजीत चाना, मनजीत सिंह, रामश्री यादव, विरेंद्र सिंह, यशपाल सोलंकी, संजय सिंह को शामिल किया गया है। महिला टीम के लिए रजनी, तुंबी देवी, कल्पना, गरिमा, जीना, जया और अनीता को चुना गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।