जिंबाब्वे को मिला 187 रनों का लक्ष्य (लीड-3)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश टीम 46.5 ओवरों में 186 रन बनाकर पेवेलिटन लौट गई। बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने सर्वाधिक 57 रन बनाए जबकि डोलार मोहम्मद ने 41 रनों का योगदान दिया। रहीम ने 78 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए जबकि मोहम्मद ने अपनी 30 गेंदों की तेज पारी के दौरान चार चौके और तीन छक्के लगाए।
इसके अलावा नईम इस्लाम ने 20, मोहम्मद अशरफुल ने 20, रकीबुल हसन ने 16 और कप्तान सकीबुल हसन ने 13 रनों का योगदान दिया। जिंबाब्वे की ओर से एल्टन चिगुंबुरा ने तीन विकेट चटकाए जबकि चामू चिबाबा और कइल जारविस के खाते में दो-दो विकेट आए।
छह महीने के भीतर दोनों टीमों के बीच यह दूसरी एकदिवसीय श्रृंखला है। इससे पहले जिंबाब्वे में खेली गई पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में बांग्लादेश ने जिंबाब्वे को 4-1 से पराजित किया था।
बांग्लादेश की टीम हरफनमौला खिलाड़ी सकीबुल हसन की कप्तानी में खेल रही है। मशरफे मुर्तजा को इस पांच मैचों की श्रृंखला के लिए कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन वह समय रहते फिट नहीं हो सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications