ब्लेक ने तीन सेट तक चले मुकाबले में कार्लोविक पर 3-6, 7-6 (7-4), 6-3 से जीत दर्ज की। अगले दौर में ब्लेक का सामना शीर्ष वरीय खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल से होगा।
ब्लेक और नडाल के बीच अब तक कुल छह मुकाबले हो चुके हैं। दोनों ने तीन-तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है। पिछले तीन मुकाबलों में हालांकि ब्लेक को नडाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
नडाल पहले दौर में बाई पाने के बाद दूसरे दौर में पहुंचे हैं। नडाल के अलावा सर्बिया के नोवाक जोकोविक को भी पहले दौर में बाई मिला है।
सोमवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में स्पेन के टॉमी रोब्रेडो ने फ्रांस के माइकल लोड्रा को आसानी से 6-1, 6-4 से पराजित किया जबकि ब्राजील के थॉमस बेलूकी ने स्विट्जरलैंड के मार्को च्यूदिनेली को कड़े संघर्ष के बाद 7-6 (7-3), 6-4 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।