For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

यूएस ओपन: डेल पोत्रो को हराकर जोकोविच ने जीता 14वां ग्रैंड स्लैम, पीट सम्प्रास की बराबरी की

नई दिल्ली। यूएस ओपन के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को 6-3, 7-6, 6-3 से हराकर तीसरी बार यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया। जोकोविच ने इससे पहले 2011 और 2015 में यह खिता अपने नाम किया था। वह इस साल विबलंडन अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 14वां ग्रैंड स्लैम जीतकर अमेरिकी खिलाड़ी पीट सम्प्रास के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

बता दें कि पुरूषों में सबसे ज्यादा बार ग्रैंड स्लैम अपने नाम करने का रिकॉर्ड स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (20 बार) के नाम है। यूएस ओपन में जोकोविच का यह आठवां फाइनल था। इससे पहले पांच बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

पोत्रो नौ साल बाद फाइनल में:
पोत्रो के पास दूसरी बार यूएस ओपन जीतने का मौका था लेकिन इस हार के बाद उनका यह सपना टूट गया। इससे पहले उन्होंने 2009 में रोजर फेडरर को हराकर खिताब जीता था। जोकोविच ने पोत्रो को किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पांचवीं और कुल 15वीं बार हराया। फेडरर, जोकोविच, राफेल नडाल (स्पेन) और एंडी मरे (इंग्लैंड) की चौकड़ी ने पिछले 55 ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में से 50 जीते हैं। नडाल 17 और मरे 3 बार चैम्पियन बन चुके हैं।जोकोविच की पोत्रो पर यह 15वीं जीत रही जबकि ग्रैंडस्लैम में यह पांचवीं जीत रही।

Story first published: Tuesday, September 11, 2018, 10:22 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+