For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

US Open: चोट के चलते नडाल हटे ,डेल पोत्रो और जोकोविच के बीच होगा फाइनल

नई दिल्ली। यूएस ओपन इस बार जहां बड़ा उलटफेर देखने को मिला। वहीं, किस्मत भी अपने खेल खेलती नजर आ रही है।अर्जेंटीना के तीसरे वरीयता वाले जुआन मार्टिन डेल पात्रो को राफेल नडाल के सामने कड़ी चुनौती मिलती लेकिन नडाल के चोटिल होने के कारण उन्हें संंघर्ष नहीं करना पड़ा।वह अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंच गये जहां उनका समाना नोवाक जोकोविच से होगा। नडाल जब इस मैच से हटे उस समय 2009 के चैम्पियन डेल पोत्रो 7-6, 6-2 से आगे थे। फाइनल में उन्हें 2011 और 2015 के चैम्पियन जोकोविच की चुनौती से पार पाना होगा जो आठवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे है।

जोकोविच ने जापान के केई निशिकोरी को 6-3, 6-4, 6-2 से शिकस्त देकर अपने 23वें ग्रैंड स्लैम फाइनल में जगह पक्की की।दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में जोकोविच का पलड़ा भारी रहा है जिन्होंने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि डेल पोत्रो चार में ही जीत दर्ज कर सके है। जोकोविच ने अमेरिकी ओपन में डेल पात्रो को 2007 और 2012 में दो बार बिना सेट गंवाए हराया है।

पिछले साल चोट के कारण टूर्नामेंट से दूर रहने वाले डेल पोत्रो ने कहा,'' हम एक दूसरे के खिलाफ ग्रैंड स्लैम फाइनल में कभी नही खेले। मैं एक खिलाड़ी और व्यक्ति के तौर पर उनका काफी सम्मान करता हूं। वह महान खिलाड़ी है। वह चोटिल होता रहा है लेकिन वह बड़ा खिलाड़ी है।''नडाल ने कहा, ''मुझे मैच बीच में छोड़कर हटना पसंद नहीं है। जब एक खिलाड़ी खेल रहा हो और दूसरा कोर्ट के बाहर हो तो इसे टेनिस मुकाबला नहीं कहा जा सकता।''

नडाल ने इससे पहले बुधवार को लगभग पांच घंटे चले क्वार्टरफाइनल मैच में डोमिनिक थिएम को हराया था।विम्बलडन चैम्पियन जोकोविच ने निशिकोरी के खिलाफ 17 मैचों में 15वीं जीत दर्ज की। अगर वह इस खिताब जीत कर पीट सम्पास की बराबरी करना चाहेंगे।

Story first published: Saturday, September 8, 2018, 16:41 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+