Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सहवाग 17वें शतक के करीब, भारत मजबूत स्थिति में (लीड-2)

पहली पारी में भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों सहवाग और विजय ने बेहतरीन शुरुआत की। दोनों ने बिना कोई गलती किए पारी को आगे बढ़ाया। भोजनकाल तक सहवाग 53 और विजय 38 रन बनाकर नाबाद थे।

इसके बाद भी दोनों बल्लेबाजों ने रन बनाने की अपनी गति बरकरार रखी। खबर लिखे जाने तक विजय 97 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि सहवाग ने 96 गेंदों पर 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 92 रन बनाए थे।

इससे पहले, श्रीलंका की पहली पारी 393 रनों पर सिमट गई। एंजेलो मैथ्यूज शतक से चूक गए और 99 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हुए। पहले दिन के स्कोर आठ विकेट पर 366 रनों से आगे खेलते हुए मैथ्यूज ने अपनी टीम का स्कोर 400 रनों के पार ले जाने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। खेल के पहले सत्र में ही मैथ्यूज और चनाका वेलेगेदारा के रूप में श्रीलंका के शेष दो विकेट भी गिर गए। दूसरे दिन श्रीलंकाई टीम महज 27 रन ही जोड़ सकी।

पहले दिन हरभजन सिंह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम मेहमानों पर कुछ हद तक अंकुश लगाने में सफल रही थी। परंतु तिलकरत्ने दिलशान ने शतक लगाकर अपनी टीम को सम्मानजक स्थिति में पहुंचा दिया था।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली श्रीलंकाई टीम के सलामी बल्लेबाजों दिलशान और परानाविताना ने संभलकर शुरुआत की थी। पहले विकेट के लिए दोनों ने 93 रनों की बेहतरीन साझेदारी की थी।

दिलशान ने 109 रन बनाए थे। उनके करियर का यह 11वां शतक है। परानाविताना ने भी 53 रनों का योगदान दिया था। भारत की ओर से हरभजन ने चार और प्रज्ञान ओझा ने तीन विकेट झटके। जहीर खान और एस. श्रीसंत को भी एक-एक विकेट मिला।

गौरतलब है कि कानपुर में खेले गए श्रृंखला के दूसरे मैच में पारी और 144 रनों से जीत हासिल कर भारतीय क्रिकेट टीम श्रृंखला में 1-0 से आगे है। अहमदाबाद में खेला गया पहला मैच ड्रा रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+