परानाविताना आउट, भोजनकाल तक श्रीलंका ने बनाए 117 रन (लीड-2)
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजों तिलकरत्ने दिलशान और परानाविताना ने संभलकर शुरुआत की। पहले विकेट के लिए दोनों ने 93 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। परानाविताना हरभजन सिंह की गेंद पर पेवेलियन लौटे। उन्होंने 53 रन बनाए।
परानाविताना के आउट के होने के बाद कप्तान कुमार संगकारा ने दिलशान के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। भोजनकाल तक दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। भोजनकाल तक दिलशान 51 और संगकारा 10 रन बनाकर नाबाद थे।
श्रृंखला के इस अंतिम मैच में भारतीय टीम में गौतम गंभीर की जगह मुरली विजय को मौका दिया गया। श्रीलंकाई टीम में नुवान कुलसेकरा को शामिल किया गया।
कानपुर में खेले गए श्रृंखला के दूसरे मैच में पारी और 144 रनों से जीत हासिल भारतीय क्रिकेट टीम श्रृंखला में 1-0 से आगे है। अहमदाबाद में खेला गया पहला मैच ड्रा हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications