'मोंटी पनेसर के साथ गलत व्यवहार हुआ है'
उल्लेखनीय है कि पनेसर इस समय इंग्लैंड की टीम से बाहर हैं और आगामी दक्षिण अफ्रीका दौर पर भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिलने का अनुमान है।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक रामप्रकाश ने कहा कि कॉर्डिफ में एशेज श्रृंखला के पहले मैच को पनेसर ने अपने बल्ले की बदौलत बचाया था। इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
उन्होंने कहा, "मोंटी टेस्ट मैचों की एक पारी में पांच विकेट आठ बार ले चुके हैं। उन्होंने कई मैच इंग्लैंड को जिताए हैं। इस पर भी मैं यह सुनता हूं कि मोंटी कुछ नहीं कर सकते।"
रामप्रकाश ने कहा, " अन्य गेंदबाजों के साथ वैसा व्यवहार नहीं होता जैसा मोंटी के साथ किया जा रहा है। मेरा मानना है कि यहां लोगों में स्पिन गेंदबाजी की समझ कम है।"
गौरतलब है कि पनेसर ने अब तक खेले 39 टेस्ट मैचों में 126 विकेट अपने नाम किये हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications