Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : समरसेट को मिला 151 रनों का लक्ष्य (लीड-3)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिनिदाद एवं टोबेगो टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए।

त्रिनिदाद एवं टोबेगो की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने सर्वाधिक 39 रनों का योगदान दिया। अपनी 39 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान रामदीन ने दो चौके लगाए।

इसके अलावा सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस (22), विलियम पेरकिंस (20), कप्तान डरेन गंगा (23) और शेरविन गंगा (नाबाद 17) रनों का योगदान देने में सफल रहे।

समरसेट की ओर से चार्ल विलोबॉय ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि मैक्स वॉलर और अल्फांसो थॉमस ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। बेन फिलिप्स को भी एक सफलता मिली।

त्रिनिदाद एवं टोबेगो टीम में नौ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके पास अंतर्राष्ट्रीय अनुभव है। इस लिहाज से गंगा की टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है।

दूसरी ओर, आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लेंगर की कप्तानी में खेल रही समरसेट की टीम ने बिना किसी परिवर्तन के मैदान में उतरने का फैसला किया है। यह टीम उन्हीं खिलाड़ियों के साथ खेल रही है, जिन्होंने हैदराबाद में डेक्कन चार्जर्स को पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+