त्रिनिदाद एवं टोबेगो ने पांच ओवर की समाप्ति तक बिना कोई विकेट खोए 42 रन बना लिए थे। खबर लिखे जाने तक लेंडल सिमंस 18 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि विलियम पेरकिंस ने 10 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए थे।
मौसम का मिजाज और पिच को देखते हुए त्रिनिदाद एवं टोबेगो के कप्तान डरेन गंगा ने तीन स्पिनरों के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया। इस टीम में नौ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके पास अंतर्राष्ट्रीय अनुभव है। इस लिहाज से गंगा की टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है।
दूसरी ओर, आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लेंगर की कप्तानी में खेल रही समरसेट की टीम ने बिना किसी परिवर्तन के मैदान में उतरने का फैसला किया है। यह टीम उन्हीं खिलाड़ियों के साथ खेल रही है, जिन्होंने हैदराबाद में डेक्कन चार्जर्स को पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।