एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने सहवाग
सहवाग ने गुरुवार को पहले सत्र के दौरान श्रीलंकाई पारी के 393 रनों पर सिमटने के बाद बल्लेबाजी करते हुए 284 रन जुटाए। वह मात्र 15 रनों से एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने वाले आस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन का रिकार्ड तोड़ने से चूक गए।
विश्व क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज माने जाने वाले ब्रैडमैन ने 11 जुलाई, 1930 को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 309 रन बनाए थे। इस क्रम में दूसरा नाम इंग्लैंड के सर वॉली हेमंड के नाम है। हेमंड ने 31 मार्च, 1933 को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक दिन में 295 रन बनाए थे।
हेमंड ने उस मैच में 336 रनों की पारी खेली थी। खास बात यह है कि 31 मार्च को उन्होंने 41 रनों से आगे खेलना शुरू किया था और फिर अपने व्यक्तिगत योग में 295 रन जोड़े थे। इससे पहले भारत के लिए एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड भी सहवाग के नाम था।
सहवाग ने 26 मार्च, 2008 को चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 257 रन बनाए थे। उस मैच में सहवाग ने कुल 309 रन बनाए थे। इस तरह 26 मार्च को उन्होंने अपनी पारी 52 रनों से आगे बढ़ाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications