सहवाग ने 17वें शतक के साथ पूरे किए 6000 टेस्ट रन
सहवाग ने यह आंकड़ा छूने के लिए 72वें टेस्ट मैच की 123वीं पारी तक का समय लिया। उनके खाते में 19 अर्धशतक भी दर्ज हैं। वह टेस्ट मैचो में दो तिहरे शतक लगाने वाले भारत के एकमात्र बल्लेबाज हैं।
बहरहाल, अपने करियर का 17वां शतक पूरा करने के लिए सहवाग ने 101 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और तीन छक्के लगाए। इस श्रृंखला में यह उनका दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने कानपुर में 131 रन बनाए थे।
टेस्ट मैचों में छह हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले वह विश्व के 50वें और भारत के नौवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 12917, राहुल द्रविड़ ने 11182, सुनील गावस्कर ने 10122, सौरव गांगुली ने 7212, दिलीप वेंगसरकर ने 6868, वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 6855, मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 6212 और गुंडप्पा विश्वनाथ ने 6080 रन बनाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications