वोल्वो वर्ल्ड मैचप्ले में खेलने वाले जीव पहले भारतीय बने
एशियाई टूर के शीर्ष वरीय खिलाड़ी जीव ने टखने की चोट के कारण एक सप्ताह आराम करने के बाद कहा, "यहां सभी विश्वस्तरीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मैं उनके खिलाफ चुनौती पेश करने का अवसर पाकर अच्छा महसूस कर रहा हूं।"
जीव ने अपनी चोट के बारे में कहा, "मेरे टखने की चोट अब अच्छी हो गई है लेकिन मैं पूरी तरह फिट नहीं हूं। इसके कारण मुझे अपने कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है। मुझे उम्मीद है कि मैचप्ले के दौरान यह चोट मुझे ज्यादा परेशान नहीं करेगी। पहला दौर पार करके अगर मैं सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहा, तब यह मेरे लिए ज्यादा चुनौतीपूर्ण बात होगी।"
इस चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों की सूची विश्व वरीयता क्रम के आधार पर तय किया गया है। स्पेन में इस चैम्पियनशिप का पहली बार आयोजन हो रहा है। इसका आयोजन फिंस्का कोर्टसिन में स्थित वेंटवर्थ क्लब गोल्फ कोर्स पर हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications